







ख़बर चितरंगी तहसील के कोरावल वृत्त की है जहां नायब तहसीलदार कोरावल ने जून महिने में स्थगन आदेश दे कर मसले को भूल गए हैं।
कोरावल वृत्त के ग्राम कुलकवार निवासी और फ़रियाद मानिक सिंह पिता छोटन सिंह फरियाद ले कर नायब तहसीलदार साहब के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने फ़रियाद किया कि कुलकवार निवासी इंद्र पाल वैश्य पिता छोटन वैस के द्वारा शासन के भूमि जो सार्वजनिक निस्तार की भूमि है पर जबरन निर्माण कार्य किया जा कर क़ब्ज़ा किया जा रहा है, जिस पर तहसीलदार साहब ने तत्काल अस्थाई स्थगन आदेश जारी कर दिया तथा अनावेदक इंद्रपाल को कारण सहित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा।
य़ह बात जून महिने 2025 की है यानी तब से अबतक लगभग 5 महिने का समय बीत गया किन्तु आज दिनाँक तक ना तो इंद्रपाल न्यायालय में प्रस्तुत हुए और ना ही तहसीलदार साहब वृत्त कोरावल द्वारा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गयी।
अब जब मामला मीडिया में है देखना य़ह है कि तहसीलदार साहब कब क़ब्ज़ा मुक्त करवाते हैं।