
सिंगरौली: पुलिस विभाग में 43 साल तक सेवा देने के बाद उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव शुक्रवार को रिटायर हो गये। उनके रिटायरमेंट पर पुलिस कंट्रोल रूम के सभा कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
सेवानृवित्त होने पर साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी भर्ती सिपाही के पद पर हुई थी। सेवा काल के दौरान सिंगरौली सहित संभाग के अन्य जिलों में वे पदस्थ रहे।
उन्होंने कहाकि सेवा काल के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जो दिशा निर्देश मिले, उनको प्राथमिकता के साथ पूरा किया।