






आज हरिओम ग्रामीण आदिवासी विकास समिति द्वारा संचालित श्री छत्रपाल सिंह पब्लिक स्कूल रैपुरवा तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश में बच्चों के साथ सभी शिक्षक हर्ष और उल्लास के साथ तिरंगा शोभा यात्रा में शामिल हुए व भारत माता की जय की गर्जना के साथ गांधी जी अमर रहे चंद्रशेखर आजाद अमर रहे भगत सिंह अमर रहे राजगुरु अमर रहे सुखदेव अमर रहे का नारा लगाते हुए अपने मन में तन में देशभक्ति का जोश भरते हुए आसपास के मोहल्ले में घर-घर तिरंगा लहराने की जागरूकता व बात बताई गई
तिरंगा के तीनों रंग केसरिया रंग त्याग का प्रतीक है सफेद शांति का प्रतीक है और हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक है और बीच में जो चक्र है वह 24 घंटे के दिन और रात होने का समय का संकेत देता है यह सारी जानकारी बताते हुए लोगों को जागरुक करते हुए नारा लगाते हुए भारत माता की जय भारत माता की जय अपने स्कूल और मोहल्ले में एक नया उमंग देश प्रेम के प्रति भर दिया वह साथ में देश भक्ति का जोश के साथ-साथ देश के लिए अपने प्यारे तिरंगे के लिए मर मिटने का जज्बा इन बच्चों में देखने को मिला
साथ में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे जिनका नाम कुछ इस प्रकार है श्री प्रदीप सिंह, श्री डिगम प्रसाद विश्वकर्मा, श्री जितेंद्र तिवारी, श्री धर्मेंद्र विश्वकर्मा, प्रिया सिंह,सुनीता,कामना सिंह,काजल कुमारी,दुर्गेश कुमार , मुकेश सिंह,जयप्रकाश, विजेंद्र कुमार