“एक 🌳पेड़ हनुमान धाम के नाम” आदरणीय टी.आई. साहब के नेतृत्व में : वृक्षों की नीराई, सफाई और देखरेख के कार्य का आज दूसरा दिन

हनुमान धाम परिसर में “एक पेड़ हनुमान धाम के नाम” अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन भी वृक्षों की नीराई, सफाई और देखरेख का कार्य निरंतर जारी रहा।

आदरणीय टी.आई. साहब के नेतृत्व में भक्तजन पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ अभियान में जुटे रहे। भक्तजनों ने परिसर में लगे वृक्षों के आसपास की घास-फूस एवं अनावश्यक खरपतवार की सफाई करते हुए पौधों की बेहतर देखभाल का कार्य किया।

इस दौरान भक्तजनों में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक स्थल को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का उत्साह देखने को मिला। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षों का संरक्षण करते हुए हनुमान धाम परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना है।

अभियान के दूसरे दिन भी भक्तजनों की सक्रिय भागीदारी ने सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

Leave a Reply