आज दिनांक 19/09/2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगैया, विकास खण्ड-चितरंगी, जिला-सिंगरौली (म0 प्र0) में ”सेवा संकल्प अभियान’ 2026” के तहत विद्यालय स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान चन्द्रिका प्रसाद बैस जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा सिंगरौली एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री श्रवण कुमार सिंह जी अध्यक्ष बार एसोसिशन तहसील दुधमनिया उपस्थित रहे l
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री देव प्रताप सिंह सिंह जी के द्वारा किया गया l
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत फूल माला एवं स्वागत गीत के साथ किया गया l
कार्यक्रम का थीम “मेरे सपनो का भारत “ पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता रही l
स्वागत उदबोधन श्री शीतला प्रसाद बैस जी व्याख्याता के द्वारा किया गया l
अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रेक्टिकल लैब,कम्प्यूटर कक्ष का अवलोकन किया गया l
मुख्य अतिथि श्री चन्द्रिका प्रसाद बैस के साथ विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार बैस, एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री देव प्रताप सिंह जी, द्वारा चित्रकला प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया गया l
चित्रकला प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक श्री महेन्द्र कुमार शाह जी संकुल सह समन्वयक NILP श्री ठाकुर लाल सिंह जी, श्री प्रवेश कुमार पनिका जी, श्री बुद्धिमान सिंह जी, श्री संजय खैरवार जी रहे l
तदुपरान्त विद्यालय के छात्रों द्वारा मेरे सपनो का भारत थीम पर भाषण दिया गया जिसकी सराहना अतिथियों द्वारा किया गया l
मुख्य अतिथि द्वारा अपने उदबोधन मे कहा गया कि सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपना वो है जो हमें सोने नहीं देता। और आज हम सब की आँखों में एक ही सपना है – मेरे सपनों का भारत कैसा होगा?
मेरे सपनों का भारत – स्वच्छ और स्वस्थ होगा:
मेरे सपनों का भारत – शिक्षित और सक्षम होगा:
मेरे सपनों का भारत – सुरक्षित और सम्मानित होगा:
जहाँ मेरी बहन रात को 12 बजे भी उतनी ही सुरक्षित हो जितनी दिन के 12 बजे। जहाँ किसान आत्महत्या नहीं, आत्मसम्मान से जिएगा। जहाँ जवान सीमा पर और किसान खेत में, दोनों चैन से सो सकें।
मेरे सपनों का भारत – संस्कारवान होगा:
और मित्रों, ये भारत भाषणों से नहीं बनेगा। ये भारत बनेगा – सेवा से।
इसीलिए ये “सेवा संकल्प अभियान” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, ये एक साधना है।
संकल्प का अर्थ है – मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, समाज के लिए जीऊंगा।
एक घंटा हफ्ते में – किसी गरीब बच्चे को पढ़ा दूं, यही सेवा है।
एक पेड़ लगा दूं और उसे बड़ा कर दूं, यही सेवा है।
खून की कमी से किसी की जान न जाए, रक्तदान कर दूं, यही सेवा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका विद्यालय के शिक्षक डॉ0 वी0डी0 पाण्डेय, श्री महीप सिंह नेताम जी,श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह जनशिक्षक, दुर्गा देव पाण्डेय के साथ समस्त शिक्षक, समस्त अतिथि शिक्षक,एवं प्यारे छात्र/छात्राये कार्यक्रम में सहभागी रहे।
अंत में सभी अतिथियों का आभार प्राचार्य जी के द्वारा किया गयाl
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री श्रीपाल सिंह जी के द्वारा किया गया l












