You are currently viewing कुसाही स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया ‘उमंग दिवस’

कुसाही स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया ‘उमंग दिवस’

सिंगरौली। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुसाही में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और मानसिक खुशहाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “उमंग है तो जीवन में रंग है” रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं वेलनेस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही सकारात्मक सोच, तनाव से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उमंग किशोर हेल्पलाइन 14425 की जानकारी भी दी गई। आयोजन का उद्देश्य किशोरों को जागरूक कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक भविष्य की ओर प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply