कोतवाली के एचसीएम अवध सोनी ने भी दी माँ बहन की गाली
पीड़िता ने कहा मेरे साथ दुर्व्यवहार की जाँच नहीं हुईं तो कर लूँगी आत्महत्या
मऊगंज, सतना, इंदौर की घटनाओं से भी नहीं लें रहे सबक
—–—–—–
सिंगरौलीl बैढ़न कोतवाली थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक से एक अधिवक्ता द्वारा अभद्रता और अश्लील गाली देने का मामला प्रकाश में आया है l
महिला प्रधान आरक्षक के शिकायती पत्र देने के 10 दिन बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा मामला नहीं दर्ज किया गया है l
जिससे आहत महिला प्रधान आरक्षक ने कहा है कि मेरे साथ अधिवक्ता और कोतवाली में पदस्थ एचसीएम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मैं आत्महत्या कर लूँगी l सिंगरौली पुलिस प्रशासन मऊगंज, सतना और इंदौर जिलों में पुलिस कर्मियों के साथ हुईं घटनाओं से भी सबक में नहीं लें रहा है l
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 17 जून को लगभग शाय 4 बजे बैढ़न कोतवाली थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक सोहगिया पटेल शब्जी मंडी बैढ़न में एक मामले की विवेचना करने जा रही थीं, कि दुर्गा मंदिर के आगे बॉस बर्तन के पास सामने जा रहे दिलीप बिन्द अधिवक्ता का हाथ पीछे झटका जो प्रधान आरक्षक के पेट से छू जाता है, जिस पर महिला प्रधान आरक्षक ने नजर अंदाज करते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी l तभी अचानक पलट कर दिलीप बिन्द ने महिला प्रधान आरक्षक को अश्लील गाली देते हुए अभद्रता की और बर्दी उतरवाने की धमकी दीl जहा कई शब्जी विक्रेताओं ने बीच बचाव किया l तभी महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती पटेल ने कोतवाली टीआई को फोन लगाया, जो नहीं लगा, तभी एचसीएम को वाकये की जानकारी देते हुए सहायता मांगीl जहा पीसीआर वैन शब्जी मंडी पहुंची और प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भुजवा और सजीत कोल के साथ कोतवाली पहुंचीl
कोतवाली पहुंचने के बाद उप निरीक्षक उदयचंद करिहार ने एचसीएम अवध सोनी से कहा कि दिलीप बिन्द का मेडिकल फार्म भर दें, टीआई साहब आएंगे तो आगे की कार्रवाई करेंगे l लेकिन मेडिकल फार्म नहीं भरवाया गयाl
एचसीएम ने भी की अभद्रता
बताया जाता है कि उक्त घटना से आहत महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती पटेल जब अपने कक्ष से बाहर निकल कर देखी कि दिलीप बिन्द को कुर्सी में बैठा कर मेहमान जैसा व्यवहार किया जा रहा था, तब वह एच सी एम अवध सोनी को फ़ोन लगाकर बोली कि कार्रवाई के बदले पहुना जैसे स्वागत किया जा रहा है l तभी वह मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुए दुर्व्यवहार किया l यहां तक कि एचसीएम अवध सोनी ने गमला उठाकर सिर पर मारने वाला था l जहा पर मौके पर मौजूद उप निरिक्षण पप्पू सिंह, सजीत सिंह, प्रियंका मिश्रा, रूपा अग्निहोत्री और बन्दना तिवारी ने बीच बचाव किया l
जब बेहोश होकर गिर पड़ी महिला प्रधान आरक्षक
बताया जाता है कि एक महिला प्रधान आरक्षक अपने साथ हुए व्यक्ति द्वारा अभद्रता से आहत थीं, वही स्टॉफ द्वारा भी गाली गलौज से आहत होकर जमीन पर गिर पड़ीl तब वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने पानी छिड़काl, पानी पिलाया तब जाकर होश आया l महिला प्रधान आरक्षक का कहना है कि टीआई साहब को बताने के बाद भी दिलीप बिन्द का कोई दोष नहीं निकाला गयाl और नहीं कोतवाली पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई l बताया जाता है कि उक्त वाकये की वास्तविकता कोतवाली थाना के सीसीटीव्ही फुटेज से भी देखी जा सकती है l हालांकि इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक से भी उनका पक्ष जानने संपर्क किया गया, लेकिन चर्चा नहीं हो पायी l
- महिला प्रधान आरक्षक ने कहा न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूँगी
महिला प्रधान आरक्षक सोहगिया पटेल ने बैढ़न कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित आवेदन में कहा है कि मेरे साथ अभद्रता करने वालो के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं
की गई तो मै सोसाइट करने पर विवश हो जाऊगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी l
इनका कहना है
महिला प्रधान आरक्षक के आवेदन पत्र की जाँच की जा रही है l सभी सम्बंधित लोगों से बयान दर्ज किये जा रहे है l
पुन्नू सिंह परस्ते, सीएसपी विंध्य नगर