
चितरंगी ब्रेकिंग
मामला बीते 5 दिनों का है ,जहां सोन घड़ियाल क्षेत्र से अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को सोन घड़ियाल के बिट गार्ड शुभम सिंह चौहान ने धर दबोचा, मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर खैरा घाट से चितरंगी की तरफ अवैध रेत लोड करके आ रही थी,जैसे ही इसकी जानकारी शुभम सिंह को मिली तो ओ अपने 2 सहयोगियों को लेकर ट्रैक्टर की ताक में बैठे थे , जैसे ही ट्रैक्टर आई तो अवैध रेत लोड ट्रैक्टर को पीछा करके धर दबोचा,गाड़ी जब्ती के बाद वन अधिनियम की धारा प्रकरण क्रमांक 552/11 के तहत कार्यवाही कर चितरंगी पुलिस को सुपुर्द किया। लेकिन कार्यवाही के बाद चितरंगी पुलिस ,कुछ प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया साइट के माध्यम से माइनिंग की कार्यवाही दिखाई गई, जबकि रेत सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र की थी , यहां तक कि पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ही पोस्ट कर दिया ,जिसमें सोन घड़ियाल की कार्यवाही कहीं नहीं दर्शाई गई,जबकि गाड़ी को पकड़ने से लेकर जब्ती तक की पूरी कार्यवाही सोन घड़ियाल अधिनियम के तहत हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चितरंगी राजू जायसवाल पिता किशुनदास जायसवाल निवासी खैरा की बताई जा रही है,जिसका इंजन क्रमांक- CJ,1354/SGD05815 चेसिस क्रमांक -MBNAK48ACRTF30492 जिसमें रेत 2.5 घन मीटर अवैध रेत लोड था।
सोन घड़ियाल की कार्यवाही में येबिट गार्ड शुभम सिंह चौहान, लक्ष्मण पनिका,योगेंद्र सिंह का सहयोग था।