*गरीबों के मसीहा बने पत्रकार दिलीप कुमार गुप्ता — जले आशियाने को दिला रहे नया सहारा*

ग्राम पंचायत गांगी से एक मार्मिक घटना सामने आई है जहाँ रामचरण केवट का 10 कमरों वाला मकान भीषण आग लगने से जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस हादसे ने पूरे परिवार को सड़क पर ला खड़ा किया है। दो वक्त की रोटी जुटाना भी उनके लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है।

ऐसे कठिन समय में स्थानीय पत्रकार दिलीप कुमार गुप्ता एक सच्चे मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने न सिर्फ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की हालत की ग्राउंड रिपोर्टिंग की, बल्कि तुरंत राहत सामग्री के रूप में चावल, दाल, आलू, प्याज, पीने का पानी, एक बाल्टी और ₹500 नगद सहायता भी प्रदान की।

उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उनका सहयोग आमजन से लेकर शासन-प्रशासन तक हर स्तर पर करवाया जाएगा और उनका आशियाना फिर से खड़ा किया जाएगा।

पत्रकार गुप्ता की यह मानवीय पहल जब समाचार के रूप में सामने आई, तो कई समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सच्चे पत्रकार सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, ज़रूरतमंदों की आवाज़ भी बनते हैं।

Leave a Reply