
हरिओम ग्रामीण आदिवासी विकास समिति द्वारा संचालित श्री छत्रपाल सिंह पब्लिक स्कूल रैपुरवा तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश में 79 वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया ,मंच का संचालन श्री डिगम प्रसाद विश्वकर्मा जी एवं श्री प्रदीप सिंह जी किया एवं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावक वह क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक आम जनता विद्यालय परिवार आदि उपस्थित रहे और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए जैसे- भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी पर नुक्कड़ नाटक, मोबाइल रेडिएशन पर नाटक, 12 साल से कम उम्र के बच्चे जो मोबाइल की लत लगने की वजह से भोजन नहीं करते हैं समय से और अपने माता-पिता को परेशान करते हैं उस पर नाटक, कई देश भक्ति गानों पर छोटे और बड़े सभी बच्चों का मनमोहक नृत्य, ऐसा लग रहा था समझो कल ही मिली थी हम सबको आजादी और आज हम सब मिलकर उसे मना रहे हैं बच्चों के इस नृत्य ने व अद्भुत कलाओं ने सबका ऐसा मन मोहा मानो की लग रहा था कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन हो वहां से उठकर कहीं जाने का मन भी नहीं हो रहा था अपने भारत देश की आजादी में जितने वीर शहीद हुए थे एक तरफ हम सब उनकी याद में हम सब भावुक भी थे और दूसरी तरफ देश की आजादी का जश्न भी मना रहे थे
विद्यालय के प्रांगण में कई वरिष्ठ नेता ,अभिभावक ,विद्यालय परिवार के लोग एवं ग्रामीण जन आदि उपस्थित थे जिनके नाम कुछ इस प्रकार है :
वरिष्ठ लोगों में-
श्री इंद्रभान सिंह जी, श्री गजराज सिंह जी, विद्यालय के प्रबंधक महोदय जी, व ग्राम पंचायत के सचिव श्री गौरी शंकर सिंह जी, श्री गोरा लाल बैस जी, श्री विनय पांडे जी, रोजगार सहायक श्री रविंद्र सिंह जी कैथानी,
विद्यालय परिवार से-
श्री प्रदीप सिंह जी, श्री डिगम प्रसाद विश्वकर्मा जी, श्री जितेंद्र तिवारी जी, श्री धर्मेंद्र विश्वकर्मा जी, श्री मुकेश सिंह जी, श्री दुर्गेश कुमार जी, श्री जयप्रकाश जी, श्री विजेंद्र कुमार जी, प्रिया सिंह जी, कामना सिंह जी,काजल जी एवं सुनीता जी
कुछ अभिभावकों के नाम भी इस प्रकार हैं-
श्री संजय बैस जी ग्राम बम्हनदेवा से,श्री छविंद्र प्रसाद जी व आर० के० सिंह जी ग्राम लहिया से, श्री संजय जयसवाल जी ग्राम लमसरई से, श्री सुदर्शनराम पांडे जी रतनपुरवा से आदि लोग उपस्थित रहे,
विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री पिंटू सिंह जी ने भी समस्त अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और उन्हें इस कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद भी कहा
इस कार्यक्रम की कुछ मनमोहक तस्वीरें –

















