
गढ़वा/सिंगरौली।
जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़वा पुलिस ने अवैध गांजा जब्ती की कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना गढ़वा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मौहरिया–नौगई मार्ग से आरोपी ईश्वर प्रसाद पनिका पिता देवनाथ पनिका उम्र 45 वर्ष निवासी सुदा थाना चितरंगी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 01 किलो 76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹21,000 है, तथा हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 66MJ 0352) कीमत ₹60,000 जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत ₹81,000 आँकी गई है।
इस संबंध में अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चितरंगी श्री राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में की गई।
टीम का सराहनीय योगदान – निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी (थाना प्रभारी गढ़वा), सउनि. रामचरण सतनामी, प्र.आर. 253 उमेश विश्वकर्मा, प्र.आर. 392 पुष्पराज सिंह, आर. 696 विजय यादव, आर. 700 अजीत उपाध्याय, आर. 612 चंदन हटिला, आर. 615 महेश जाधव।
प्रवीण कुमार बैस की खास रिपोर्ट