प्रभारी शिक्षक ने नियमों को ताक पर रखकर अपनी ही बेटी को बना दिया अतिथि शिक्षक ।

सिंगरौली जिले की चितरंगी तहसील के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला गोड़हा (संकुल केंद्र धरौली) में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा है। राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार द्विवेदी ने चितरंगी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की शिकायत की है और जांच की मांग उठाई है।

शिकायत पत्र के मुताबिक, स्कूल में छात्रों की संख्या महज 20 के आसपास है और वहां पहले से ही एक अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। लेकिन स्कूल के प्रभारी शिक्षक उमाशंकर कोल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वर्तमान सत्र 2026-27 के लिए अपनी ही बेटी सुषमा कोल की नियुक्ति नए अतिथि शिक्षक के रूप में कर ली।

यह मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी एक बहुत बड़ा सवालिया निशान लगाता है।

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर अवैध नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply