ग्रामीण स्वयं कराने लगे सड़क की मरम्मत प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं दिखी तो ।

प्रधानमंत्री रोड कोल्डीहा से करौंदिया को नेशनल हाईवे 135C प्रयागराज से सिंगरौली रोड में हस्तांतरित की गई रोड की हालत अत्यंत नाजुक।

       
विधान सभा चितरंगी के कोरावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुलकवार में रोड की स्थिति बहुत खराब हो जाने के कारण लेदपुरवा से कुलकवार तक ग्रामीणों, स्कूल जा रहे बच्चों, शिक्षकों का आवागमन बाधित हो गया था इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से सुधार हेतु मांग किया गया लेकिन किसी भी स्तर से कोई सुनवाई नहीं हुई विवश होकर ग्राम लेदपुरवा व कुलकवार के लोगों से आर्थिक मदद लेकर रोड की निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जा रहा है। उक्त कार्य में श्री रामाधार सिंह( नेता जी), जगदीश वैश्य, चंद्रदेव सिंह (सेल्समैन), रमाशंकर सिंह, नंदगोपाल सिंह, करन सिंह, अंकित सिंह, शिवशंकर सिंह (कप्तान), अंगद सिंह रामकृष्ण सिंह एवं सभी ग्रामीणजनों का योगदान सराहनीय है।

Leave a Reply